मोहम्मदी। कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे बरवर चौराहे के पास फहीद, अलीम, विष्णु, विनीत कटियार, कमर अहमद, दिनेश कटियार और शब्बन भीड़ लगाकर नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस के मना करने के बावजूद भीड़ कम नही हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ एसआई जगपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद