लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी एसडीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की और सभी से कहा कि अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सामाजिक दूरी का अनुपालन कराएं। उन्होंने तहसील मुख्यालयों पर संचालित स्क्रीनिंग सेंटरों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित कराएं कि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना शुरू होगा, जिसके लिए सभी आवश्यक सामग्री की व्यवस्थाएं डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाएं, जिससे लोग रमजान में सहरी और रोजा इफ्तारी घर पर ही करें। संवाद