लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के चलते ऐसे परिवार जिनके पास न तो राशन कार्ड है और न ही उन्हें किसी सरकारी योजना का कोई लाभ मिल रहा है। लिहाजा योगी सरकार ने ऐसे परिवारों को एक-एक हजार रुपये आर्थिक सहायता देने के आदेश दिए हैं। सीडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1200 ऐसे परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनके पास न तो राशन कार्ड है और न ही उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है। डीएम ने अब तक 645 लाभार्थियों को पैसा भेजने की अनुमति दे दी है, जिससे इनके खातों में पैसा भेजने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। अन्य लाभार्थियों को भी शीघ्र पैसा भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के निराश्रितों की भी सूची तैयार कराई जा रही है, जिससे उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके। संवाद