लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम ने रविवार शाम करीब छह बजे डीसी रोड, नौरंगाबाद रोड, कचहरी रोड, मेन रोड पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर मिले इक्का-दुक्का लोगों को रोककर पूछताछ की। साथ ही डीएम-एसपी ने रास्ते और घरों के बाहर खड़े लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की। संवाद