फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवागंज: सीओ सिटी ने मरकज में आने वालों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। धौरहरा में तबलीगी लोगों के मिलने और तीन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर पुलिस हरकत में आ गई है। रविवार को सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक सदर ने महेवागंज के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में स्थित मस्जिदों और मरकज को खंगाला। मोहल्ला मस्जिद टोला स्थित मरकज में मिले मौलवियों से दस मिनट तक पूछताछ की। पुलिस ने हाल ही में यहां आने जाने वालों की भी जानकारी ली। गनीमत की बात यह रही कि यहां तबलीगी जमात से लौटकर आने वालों की कोई पुष्टि नहीं हुई। पूछताछ के दौरान मौलवियों ने भी पुलिस को पूरी मदद की। हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्रा ने बताया कि सभी मस्जिदों और मरकज में जाकर पुलिस ने छानबीन की। कहीं कोई संदिग्ध नहीं मिला। अच्छी बात यह कि धर्मगुरुओं ने भी आगे आकर पुलिस की पूरी मदद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें