लखीमपुर खीरी। कोरोना को लेकर जिला जेल से शुक्रवार को 32 कैदी व नौ बंदी रिहा किए गए, जिससे बंदियों और कैदियों के परिजन के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि शासन के आदेश पर गठित कमेटी की संस्तुति पर जिला जेल में निरुद्ध 32 कैदियों को पेरोल पर रिहा किया गया है। इसके अलावा सात साल से कम की सजा के मामलों में नौ बंदियों को आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि सभी बंदियों को सैनिटइज कराकर पुलिस के वाहनों से उनके थानों पर भेजा गया है। थानों की पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर बंदियों और कैदियों को उन्हें सौंप दिया। जेल से अंतरिम जमानत पर रिहाई मिलने से बंदियों और कैदियों के परिवार वालो में खुशी का माहौल है। संवाद