पलियाकलां। कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है। लोग सरकारी फंड में मदद के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। इसी में इलाके के बमनगर निवासी सलामत अली उर्फ बबलू की दो पुत्रियों उज्मा, सन्नो आदि ने सीओ राकेश कुमार नायक से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने अपनी गुल्लक सीओ को देकर सरकारी फंड में सहायता राशि भेजवाने की अपील की। गुल्लक तोड़ी तो उसमें सात हजार 963 रुपये निकले। उधर शहर के समाजसेवी शिशिर शुक्ला भी रोजाना पांच बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री अपने दोस्तों के साथ मिलकर बांट रहे हैं। संवाद