फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 क्वारंटीन सेंटरों पर बीएसए कराएंगे भोजन की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से लौटे कामगारों को जिले में बनाए गए 600 क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया है। इन्हें खाना खिलाने में कई सेंटरों पर दिक्कतें आ रही हैं। लोग खाना न मिलने की शिकायतें सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैैं। तो कई जगहों पर प्रधान खाना बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे क्वारंटीन सेंटरों से लोग अपने घरों की ओर भागते हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 25 या इससे अधिक कामगार जिन क्वारंटीन सेंटरों पर हैं, उनमें खाना बनवाने की जिम्मेदारी बीएसए बुद्धप्रिय सिंह को सौंपी है। चावल और आटा जनसहयोग से उपलब्ध कराया गया है और प्रति डाइट 10 रुपये कंवर्जन कास्ट आपदा राहत मद से दी जाएगी। जिले में 600 क्वारंटीन सेंटरों में बाहर से लौटे 11918 कामगारों को रखा गया है। कई दिन बाद भी क्वारंटीन सेंटरों पर अव्यवस्था बनी हुई हैं, जबकि दिन पर दिन इनमें संख्या बढ़ रही है। करीब 100 सेंटरों में संख्या 25 या इससे अधिक पहुंच गई हैं। इनमें रखे गए लोगों को 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा। सेंटरों पर सबसे बड़ी समस्या खाना खिलाने की आ रही है, जबकि इसकी व्यवस्था प्रधानों को सौंपी गई है। इसके लिए डीएम भी पांच हजार रुपये खर्च करने की अनुमति दे चुके हैं। फिर भी लोग खाने को तरस रहे हैं। ऐसी सूचनाएं आम होने पर सीडीओ अरविंद सिंह ने भी जिलास्तरीय अधिकारियों की टीमें बनाकर जांच रिपोर्ट मांगी है। खाना न मिलने से परेशान लोग रात में अपने घर भागते हैं, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि डीएम ने सख्त तेवर दिखाते हुए ऐसे लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दे चुके हैं। डीएम ने कहा कि कुछ प्रधान और गांव के लोग मिलकर 10 व्यक्तियों को खाना नहीं खिला पा रहे हैं, जो वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। अभी 25 या इससे अधिक संख्या वाले क्वारंटीन सेंटरों पर भोजन बनवाने की जिम्मेदारी बीएसए को सौंपी है, जो शुक्रवार से इनमें विधिवत भोजन बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें