लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की घर घर आपूर्ति करने के लिए शहर के मार्ट आगे आए हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने इन्हें होम डिलीवरी की अनुमति देते हुए कोरोना से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। होम डिलीवरी के लिए 9086054954, व्हाट्सएप नंबर 8957333843, 9838171771 एवं 9839613341 पर कॉल कर सामान की सूची नोट करवा कर घर पर इसे प्राप्त कर सकते हैं। संवाद