लखीमपुर खीरी। शनिवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 69 वर्षीय एक संक्रमित व्यक्ति की शेखर हॉस्पिटल लखनऊ में मौत हो गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 770 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें दो पॉजिटिव और शेष 768 नेगेटिव हैं। इसके साथ एक अन्य लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। तहसील पलिया के पठान द्वितीय में दो, तहसील सदर के सकेथू में एक संक्रमित मिला है। संवाद