लखीमपुर खीरी। मंगलवार को जनपद में एक कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 671 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जो सभी नेगेटिव हैं। इसके साथ एक अन्य लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। तहसील सदर के गांव देवरिया महोला अमृतागंज में एक संक्रमित मिला है। अब तक जिले में 7450 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 7238 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 124 हो गई है।