लखीमपुर खीरी। रविवार को आई रिपोर्ट में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 1145 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें चार पॉजिटिव एवं 1141 नेगेटिव हैं। वहीं तीन अन्य लैब एवं दो एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तहसील मितौली के दतेली में दो, तहसील निघासन के सुथना बरसोला में दो, बेलवापुरवा में एक, तहसील सदर के कुसमोरी में एक संक्रमित मिला है। वहीं तीन संक्रमित मरीजों को ट्रैक किया जा रहा है। अब तक कुल 7129 कोरोना केस मिल चुके हैं, जिसके सापेक्ष 6898 मरीज ठीक हुए हैं। अब जनपद में 150 एक्टिव केस हैं। संवाद