लखीमपुर खीरी। शनिवार को कोरोना मीटर डाउन रहा। सिर्फ चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 1028 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जो सभी नेगेटिव हैं। वही एक ट्रूनॉट एवं तीन एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के शाहपुरा कोठी में एक, तहसील धौरहरा के रायपुर में एक, खमरिया पंडित में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के पंजाबी कॉलोनी में एक संक्रमित मिला है। अब तक कुल 7015 केस मिल चुके हैं, जिसमें 6754 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब जनपद में 182 केस एक्टिव हैं। संवाद