लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय पर सीएमओ कार्यालय के निकट एएनएम सेंटर में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के फोन नंबर आमजन के लिए जारी किए हैैं। इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति कोरोना के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करा सकता है। इसके लिए लिए फोन नंबर 7269039586, 7269039587, 7269039532, 7269039540 जारी किए गए है।