लखीमपुर खीरी। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला लखनऊ निवासी हैं। लखनऊ से रोजाना जिला अस्पताल में ओपीडी आते हैं। बताते हैं कि उनकी पत्नी खैराबाद स्थित एक अस्पताल में गायोनालॉजिस्ट हैं। वह एक संक्रमति महिला के संपर्क में आई। एक मई को लखनऊ से आकर क्वारंटीन सेँटर में रहने वालों की काउंसलिंग के लिए मनोचिकित्सक पसगवां गए। जहां पर पत्नी द्वारा देखी गई महिला के पॉजिटिव मिलने की सूचना पर वापस आए और संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर घर जाकर क्वारंटीन हो गए। पसगवां आते जाते समय इनके साथ रहने वाले दो स्टाफ नर्स सहित चार लोग भी परिवार के साथ होम क्वारंटीन हैं। एनसीडी सेल प्रभारी डॉ. रवींद्र शर्मा ने पिछले सोमवार को मनोचिकित्स का सैंपल भेजवाया, जिसकी रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्प्ताल के मनोचिकित्सक की कारोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह किन लोगों के संपर्क में आए हैं इसकी जानकारी करने के लिए दो टीमें लगाई हैं। फिलहाल जिस निजी अस्पताल में ओपीडी करते थे उसे सीज कराया जाएगा।