फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संविदा कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी जताया विरोध

विज्ञापन
सीएचसी में काला फीता बांध कर विरोध जताते हुए संविदा कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदा कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी एक भी मांग पर सुनवाई नहीं हुई। जिलेभर में दो दिनों तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की मांग है कि प्रत्येक वर्ष स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरण नीति लागू की जाए। अतिरिक्त 3 प्रतिशत बजट से वेतन विसंगति का निस्तारण कर वेतन वृद्धि किया जाए। ईपीएफ ग्रेड-पे व डीए का निर्धारण। नियमित पदों के सापेक्ष होने वाली भर्ती प्रक्रिया में संविदा कर्मचारियों को वरीयता दी जाए। 7 व 10 वर्ष से अधिक की सेवा कर चुके कर्मचारियों को रॉयल्टी- बोनस दिया जाए। सीएचओ का पीबीआई उनके मानदेय में जोड़ा जाए। कंप्यूटर ऑपरेटर का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन किया जाए। जिला व ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में वेतन विसंगति का निस्तारण आदि की मांग की।
मोहम्मदी सीएचसी पर भी दिखा विरोध
मोहम्मदी। सीएचसी पर संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काम किया। इस दौरान देवेंद्र पांडे, अरुण प्रताप सिंह, निशांत शुक्ला, डॉक्टर रंजना सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र वर्मा, निधि वर्मा, संजय वर्मा, अभिषेक कुमार सिंह, सोनपाल, राजिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें