अमीरनगर के कठिना नदी मोड़ पर पलटा कंटेनर और ट्रैक्टर। संवाद
- फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में राज्य प्रगति डैशबोर्ड पर मेगा परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए। (डीआईपीआरओ)
अमीरनगर। आंवला जंगल की कठिना नदी के मोड़ पर बुधवार को ओवरटेक के चक्कर में हादसा हो गया। लखीमपुर की ओर जा रहे कंटेनर ने कुंभी चीनी मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर और उसके पीछे जुड़ी बुग्गी से आगे जाने की कोशिश की, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में थाना मितौली क्षेत्र के ओदरहा निवासी 30 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अरविंद कुमार राज और उसका साथी अरविंद राठौर घायल हो गए। दोनों कुंभी चीनी मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर चौकी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे घायलों को परिजनों की मदद से सीएचसी मोहम्मदी भेजा। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। संवाद