लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत बंच डालने के काम के चलते मंगलवार को शहर के कई मोहल्लों में सात घंटे बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों का हाल-बेहाल रहा।
मोहल्ला शिव कॉलोनी, पद्मावती, मैला मैदान बूथ, कब्रिस्तान के पास नौरंगाबाद, पवन गर्ग अस्पताल के पास, खीरी मार्ग, आरपी सिंह अस्पताल के पास, राजगढ़, रामनगर आदि स्थानों पर सुबह 10 से सात बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि कटौती की सूचना विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले ही दे दी थी।
नई बस्ती उपकेंद्र क्षेत्र के बॉस एकेडी वाली गली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक रोस्टर कटौती की गई। बिजली न होने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। वहीं राजापुरम में भी कई दिनों से बिजली संकट है। छाउछ बिजलीघर क्षेत्र के पटेल नगर, एलआरपी, बरखेरवा, रामनगर कॉलोनी के उपभोक्ताओं का कटौती का सामना करना पड़ा। वाईडीसी के पास बंच केबिल जलने से कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। उधर सिंचाई विभाग वाली लाइन में काफी देर तक कटौती की गई। संवाद