फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कटौती से उपभोक्ताओं में उबाल... उपकेंद्रों का घेराव और हंगामा

विज्ञापन
संपूर्णानगर बिजली घर में ज्ञापन सौंपते युवा जनहित समिति के पदा​धिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था से उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। बिजली कटौती से परेशान शहर के उपभोक्ता ईदगाह उपकेंद्र पहुंच गए। अधिकारी-कर्मचारी उपकेंद्र छोड़कर भाग गए। उधर, निघासन में उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। संपूर्णानगर बिजली उपकेंद्र पर सामाजिक संस्था युवा जनहित सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बिजली समस्या को ज्ञापन सौंपा।
लखीमपुर के ईदगाह के फीडर नंबर चार में मंगलवार की शाम फेस उड़ गया था। फेस उड़ने से गोला मार्ग, अजय मोटर्स, गोटैयाबाग, शिव कालोनी, इस्लामनगर आदि मोहल्लों की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। ऐसे में लोग भीषण गर्मी की मार झेलते रहे। लोगों के घरों में पानी किल्लत हो गई। गर्मी और उमस भरी रात में बिजली की कटौती और खराबी ने लोगों की नींद हराम रही।
विज्ञापन

एसडीओ एके चौरसिया ने बताया कि फेस उड़ने की वजह से कुछ दिक्कत रही थीं, जो बाद में ठीक करा दी गई। इधर, कलक्ट्रेट बिजलीघर के उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अभद्रता और तोड़फोड़ करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह लोग कार्य नहीं करेंगे।
-
बड़ा फॉल्ट होते ही खिसक लेते हैं कर्मचारी
लखीमपुर। ईदगाह बिजली घर के बलदेव नगर, मोतीनगर, कंनपुरी, कमलापुर, सावित्री देवी आदि मोहल्लों में भी पिछले दिन दिनों से बुरा हाल है। उपभोक्ता हर्षित कुमार शुक्ला ने बताया कि बिजली कटौती से उन लोगों को न तो दिन में चैन है न ही रात को। शिकायत के बाद भी अफसर ध्यान नहीं देते। बिजली कटौती के बारे में पूछते हैं तो वह लोग ठीक से बात नहीं करते है। हमेशा गुस्से में रहते है। क्षेत्र में जब भी बड़ा फॉल्ट होता है तो कर्मचारी कार्यालय में ताला डालकर फरार हो जाते हैं। इस तरह का रवैया रोजाना देखने को मिलता है। संवाद
-
फोन न उठाने की शिकायत मिली तो करेंगे कार्रवाई : डीएम
डीएम ने जनपद के दोनों सर्किल के अधीक्षण अभियंताओं को जारी की चेतावनी
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने लखीमपुर और गोला सर्किल के अधीक्षण अभियंता को चेतावनीपत्र जारी कर कहा कि अगर अब दोबारा फोन न उठने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। विद्युत कटौती की समस्या से जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस स्थिति में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता व अन्य अफसर सीयूजी फोन नहीं उठाते हैं। इसकी लगातार शिकायतें आ रही है। इससे जनता में शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है।


बिजली कटौती को लेकर उपकेंद्र का घेराव

निघासन। बिजली कटौती को लेकर नाराज लोगों ने बुधवार रात 11 बजे उपकेंद्र का घेराव किया। बिजली कर्मचारी ने भीड़ देखकर पुलिस बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को शांत कराया। उपभोक्ताओं ने बताया भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। अधिकारी कर्मचारी कोई संतोष जनक जवाब नहीं देते हैं। रात में लोग वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि ऊपर से रोस्टरिंग है, कुछ नहीं कर सकते। संवाद

छह दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका, उपभोक्ता बेहाल
अलीगंज। ग्राम रोशन नगर कुसमौरी के मोहपतगंज में पांच दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। ग्रामीण गोविंद शुक्ला ने बताया ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 100 परिवार आपूर्ति से वंचित हैं। कहा कि ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक कनेक्शन है। ट्रांसफार्मर शनिवार रात फुंक गया, जो अब तक नहीं बदला गया। जेई उमाकांत ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए डिमांड की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन


बिजली समस्या को लेकर समिति ने दिया ज्ञापन

संपूर्णानगर। संपूर्णानगर व पीलीभीत के थाना हजारा के बिजली उपभोक्ताओं की लो-वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर युवा जनहित सेवा समिति ने बिजली घर पहुंचकर ज्ञापन दिया है। पदाधिकारियों ने जेई पवन चंद्रा से वार्ता की। कहा कि संपूर्णानगर और हजारा के उपभोक्ताओं को बीते दो दिनों से बिजली की छह घंटे की रोस्टरिंग के अलावा असमय अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। रात के समय कोई फॉल्ट हो या फिर कोई जानकारी लेनी हो, तो सरकारी नंबर बंद रहता है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष आलोक सिंह, प्रबंधक गोपी सिंह, सचिव पवन राज, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें