फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुवाबोझ-खरेहटा में लो-वोल्टेज और ब्रेकडाउन झेल रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
सुवाबोझ-खरेहटा लाइन के खाली खड़े खंभे
विज्ञापन
मैलानी। सुवाबोझ से खरेहटा तक बिजली लाइन के पुराने तारों को हटाकर नई लाइन से आपूर्ति देने के बावजूद ग्रामीणों को ब्रेक डाउन और लो-वोल्टेज की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सुवाबोझ से खरेहटा तक 11केवीए की लाइन से उजागरपुर, खरेहटा आदि गांवों को बिजली आपूर्ति होती थी। करीब एक वर्ष पहले इस लाइन के तार बिजली विभाग ने हटा दिए थे। इससे यह लाइन निष्प्रयोज्य हो गई। इस लाइन के खंभे अब तक खड़े हैं। अब आसपास के गांवों में मथुरापुर-लोचनपुर लाइन से आपूर्ति दी जा रही है।
ग्रामीणाें का कहना है कि नई लाइन से आपूर्ति होने से आए दिन ब्रेक डाउन और लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है। इस संबंध में बिजली निगम के जेई ने बताया कि नई लाइन से सभी गांवों को आपूर्ति दी जा रही है। उजागरपुर में कम क्षमता 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने को पत्र लिखा जा चुका है। मथुरापुर निवासी अवनीश यादव का कहना है कि पूर्व में संचालित लाइन से सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति होती थी, उसी लाइन से आपूर्ति की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें