फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टीबी अस्पताल के डॉक्टर को दिखाओ... एक्सरे के लिए जिला अस्पताल जाओ

विज्ञापन
जिला क्षय रोग अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र (टीबी अस्पताल) की स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ कागजों पर ही चकाचक हैं। मरीजों को सुविधा कम, दिक्कतें अधिक झेलनी पड़ रही हैं। दवा बाहर से खरीदते हैं। एक्सरे कराने के लिए 14 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल ओयल की दौड़ लगानी पड़ रही है। कभी-कभार बाहर से एक्सरे कराने की सलाह भी दे दी जाती है।
विज्ञापन

टीबी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा कागजी है। यहां मशीन और टेक्नीशियन तो है, लेकिन एक्सरे फिल्म नहीं हैं। करीब 20 दिन से मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। एक्सरे कराने को मरीज जिला अस्पताल ओयल की दौड़ लगा रहे हैं। यहां भी कई दिक्कतों का सामना पड़ता है। मरीजों की दिक्कतों से अस्पताल के जिम्मेदार बेखबर हैं। जिला अस्पताल जाने की बात कहकर जिम्मेदारी पूरी की जा रही है। शनिवार को टीबी अस्पताल के एक्सरे कक्ष में पहुंचे कई मरीजों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा।

मजबूरी है... ओयल जाएं या बाहर खर्च करें रुपये
शनिवार दोपहर 12:30 बजे टीबी अस्पताल से दवा का पर्चा लेकर निकली रुखसाना ने बताया कि डॉक्टर ने एक्सरे कराने को कहा है। एक्सरे कक्ष में एक्सरे नहीं हो सका। बताया गया कि एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल ओयल जाओ। अब दोपहर हो गई है, वहां भी एक्सरे कराना मुश्किल होगा। प्राइवेट केंद्र का एक्सरे लेकर पहुंची शुबी ने बताया कि यहां का पता नहीं। हम बाहर से ही एक्सरे कराकर लाए हैं। एक अन्य मरीज भी निजी केंद्र से एक्सरे कराकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन


एक्सरे फिल्म की भेजी है डिमांग
एक्सरे टेक्नीशियन ने बताया कि इस समय एक्सरे फिल्म की किल्लत है। यह दिक्कत करीब 20 दिन से है। मजबूरी में मरीजों को जिला अस्पताल भेजना पड़ रहा है। एक्सरे फिल्म की डिमांड की गई है। जल्द ही समस्या समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें