फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुकरा-गाेला मार्ग के जर्जर हिस्से का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। कुकरा-गोला मार्ग पर जंगल के बीच बनी जर्जर सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। पलिया विधायक रोमी साहनी ने शनिवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब सात किलोमीटर लंबी यह सड़क दो हिस्सों में बनाई जाएगी।
विज्ञापन

आजादी के बाद से अब तक गन्ना विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली इस सड़क का निर्माण तो दूर मरम्मत तक नहीं कराई गई। इससे इस सड़क पर 75 गांवों के ग्रामीणों का गुजरना मुश्किल हो गया था। पलिया विधायक रोमी साहनी के लंबे प्रयासों के बाद अब इस सड़क के पुनर्निमाण की मंजूरी मिल गई है। इस सड़क के निर्माण के लिए शासन से छह करोड़ 45 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
कुकरा-गोला मार्ग के इस जर्जर हिस्से की कुल लंबाई सात किलोमीटर व 100 मीटर है। इसमें 600 मीटर सड़क का निर्माण हॉटमिक्स किया जाएगा। इसमें दोनों ओर नालियां भी बनाईं जाएंगी। इसके लिए दो करोड़ 42 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। आगे की साढ़े छह किलोमीटर सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसमें सीमेंट और इमल्सन युक्त मिश्रण की 10 सेंटीमीटर मोटी परत लगाई जाएगी। विधायक ने बताया कि इस सड़क का शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल रूप से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें