फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तालाब पर चल रहा निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। तहसील सदर की ग्राम पंचायत सैदापुर के दो मजरों में तालाब की जमीन पर कई सालों से ग्रामवासियों ने कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवाकर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

तहसील सदर की ग्राम पंचायत सैदापुर देवकली के मजरा संडी लाइन, चुनमुनपुर निवासी काकिर अली ने जिला अधिकारी से लिखित शिकायत की। बताया कि ग्राम पंचायत निवासी कई लोगों ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस समय ये लोग प्रधानमंत्री योजना में स्वीकृत आवासों का निर्माण ग्राम प्रधान की साठगांठ से तालाब की जमीन पर करवा रहे हैं।
क्षेत्र के लेखपाल कौशल किशोर को शिकायत की जांच मिली थी। बुधवार को पैमाइश के दौरान तालाब की भूमि पर निर्माण होते देखकर कार्य रुकवा दिया गया। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल कौशल किशोर ने बताया कि लेखपाल शैलेंद्र सिंह और कमाल अहमद के साथ पूरी टीम पैमाइश करने गई थी। तालाब की भूमि की निशानदेही पर पहले से नवीनपर्ती की जमीन पर मकान बने मिले। एक पिलर तालाब में पड़ रहा था। उसको हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें