व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अलीगंज रोड के निर्माण में ठेकेदार द्वारा की जा रही लापरवाही का आरोप लगाते हुए नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (युवा) के नगर अध्यक्ष अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम के नाम नायब तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नगर की व्यस्ततम अलीगंज रोड को कुछ वर्ष पूर्व हाटमिक्स प्लांट द्वारा बनाया गया था। जो सड़क पूरी तरह से अभी तक समतल और अच्छी है। पीडब्ल्यूडी के एक ठेकेदार द्वारा सड़क पर भट्ठी बनाकर कोलतार की ड्रमों को गरम किया जाता है। इनसे उठने वाले काले धुआं से दुकानदार परेशान होते ही हैं साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। वहीं व्यापारियों का व्यवसाय भी इस कार्य से प्रभावित हो रहा है। हाटमिक्स प्लांट द्वारा बनाई गई सड़क को मजदूरों द्वारा समतल किया जा रहा है जो समतल होने के बजाए अभी से उस पर चलने में लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क के किनारे भी उखड़ने लगे हैं। ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, अभिषेक राजपूत, श्रीचंद वर्मा, शोभित गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजीव वर्मा, सुरेश मिश्रा, अरविंद राजपूत, नवीन कुमार दीक्षित, संदीप पुरवार, अवनीश चौधरी, रूफी नईम खान, हसन अंसारी आदि के हस्ताक्षर हैं।