फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी और ईडी के दुरुपयोग के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
सड़कों पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर चौराहे तक निकाला जुलूस, गिरफ्तारियां दीं
विज्ञापन

कांग्रेसी बोले- नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने असंवेदनशीलता की सारी सीमाएं कीं पार
लखीमपुर खीरी। महंगाई, बेरोजगारी और ईडी के दुरुपयोग के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। अधिकांश कांग्रेसी विरोध स्वरूप काले कपड़े भी पहने हुए थे। कांग्रेसी बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने असंवेदनशीलता की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला और महंगाई से त्राहि-त्राहि मची है।
कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस निकालकर आंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रदर्शन की शुरुआत की। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर चौराहा पहुंचे, जहां कोतवाली पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने असंवेदनशीलता की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। चाहे घरेलू उपयोग में लाए जा रहे सामानों पर लगाई गई जीएसटी हो, दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही महंगाई हो, बेरोजगारी का मुद्दा हो, युवाओं का भविष्य बिगाड़ने वाली अग्निपथ योजना हो या विपक्ष के खिलाफकिया जा रहे प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग हो। केंद्र सरकार देश की विफलतम सरकार है, जिसने जन मानस का जीना दूभर कर दिया है। हर ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है।
उन्होंने मांग की कि सरकार को उसके दायित्वों के निर्वाहन के प्रति जवाब देही तय हो। दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुओं पर लगाई गई जीएसटी तत्काल वापस हो, रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, अग्निवीर योजना में व्यापक सुधार या पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल की जाए, विपक्ष के नेताओं के खिलाफप्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग बंद हो।
विज्ञापन

जुलूस निकालने के पहले जिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में नौ अगस्त से पंद्रह अगस्त तक जिले की आठों विधानसभाओं में होने वाली अनवरत पद यात्रा को लेकर चर्चा हुई। प्रदर्शन में रामकुमार वर्मा, दीपक बाजपेयी अमित गुप्ता, प्रेम वर्मा, सहजेंद्र दीक्षित, संजय गोस्वामी, चंद्र प्रभा अवस्थी, रामकुमार मिश्र, रीतू राज, सोनी राज, केके मिश्र, सचिन शाह, रवि तिवारी, देवेंद्र पंकज, अजय शुक्ल, राहुल मिश्रा, नीरज बाजपेयी, रवि गोस्वामी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें