फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तराई संघर्ष महासंघ के आंदोलन को कांग्रेस ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तराई संघर्ष महासंघ के बैनर तले सिंघिया फॉर्म गांव में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के चौथे दिन पहुंचे पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने इसे अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बिजुआ और फूलबेहड़ ब्लॉक के दर्जनों गांव बाढ़ और कटान से प्रभावित हैं। उनके स्थायी समाधान के लिए मौजूद ग्रामवासियों की मांगों के समर्थन में शासन एवं प्रशासन से पैरवी करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि ग्राम खगईपुरवा, खांभी, रंडउहा, बसहा, बड़ागांव, बहालीपुरवा, मेहंदी, ग्रंट- 12, जौहरा, करसौर, गुजारा, सिंधिया फार्म, बेलहा, सिकटिहा, चकपुरवा, नयापुरवा सहित कई दर्जन गांव के बाढ़ पीड़ित अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। शारदा नदी से हर साल होने वाले बाढ़ कटान का स्थायी समाधान निकाला जाए। बरसात के सीजन में कई एकड़ फसल और दर्जनों घर नदी में समा चुके हैं।
धरने के समर्थन मोनिस नक़वी, ज़िला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि तिवारी, पूर्व जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष कोमल सिंह, हफ़ीज़ खां, गुरदीप सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, ओम प्रकाश मौर्या और दर्जनों ग्राम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें