लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में शुक्रवार को जांच कराने पर 15 बुखार पीड़ित मलेरिया संक्रमित मिले हैं। इसमें छह मरीज ओपीडी के और नौ मरीज वार्ड में भर्ती हैं। सूत्रों के मुताबिक, आईसीयू वार्ड में भर्ती ढाई साल के मासूम अमर पुत्र सरवन निवासी पढुआ में स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई है।
इस बच्चे में चिकनगुनिया बुखार की भी पुष्टि होना बताया जा रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन 15 बुखार पीड़ितों में मलेरिया की पुष्टि करते हुए बच्चे में स्क्रब टायफस और चिकनगुनिया बुखार होने से इन्कार कर रहा है। सीएमएस डॉ. आइकेराम चांदनी ने बताया कि 15 बुखार रोगी जांच कराने पर मलेरिया संक्रमित मिले हैं। बच्चे में स्क्रब टायफस और चिकनगुनिया बुखार होने की जानकारी नहीं मिली है। संवाद