फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की हालत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़ित पांच साल की मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस हिरासत में रहा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम सदर कोतवाली के एक गांव निवासी एक युवक पड़ोस की पांच वर्ष की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने घर ले गया था। इसकी भनक परिवार में किसी को नहीं लगी। काफी देर तक बच्ची नजर न आने पर घर वालों ने उसकी तलाश की तो वह पड़ोसी के घर बेसुध और लहूलुहान हालत में मिली थी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि बच्ची की सेहत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का ऑपरेशन होगा। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें