लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में नेशनल स्कॉलरशिप योजना के तहत रखे गए कंप्यूटर ऑपरेटरों को करीब एक साल से मानदेय नहीं मिल सका है। मानदेय न मिलने की वजह से कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में रागिनी देवी और मो. अफजल सिद्दीकी ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक एक भी महीने का मानदेय नहीं मिल सका है। बताते हैं कि तैनात करने वाली संस्था डिग्नस सर्विसेज ने अक्तूबर तक काम किया है। इसके बाद वारियर सिक्योरिटी एंड सर्विसेज को तैनाती और मानदेय का टेंडर सौंपा गया है। दोनों ही कंपनी के अधिकारियों को मानदेय देना है, बताया जाता है कि शासन से बजट न मिलने की वजह से कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है।