एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ मोहम्मदी को सौंपी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले के खुलासे को लेकर टीमों का गठन किया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक रामबरन यादव के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बताया जाता है कि करीब चार साल पहले मृतक की पत्नी की मौत हो जाने के बाद दोनों बच्चों की देखरेख रामबरन ही करता आ रहा था, लेकिन रविवार को हुई घटना के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का भी साया उठ गया है।