लखीमपुर खीरी/पलिया/मितौली। शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मोहम्मदी तहसील के सभागार में प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार व अधिकारियों के संग फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 प्रार्थनापत्र पंजीकृत किए, जिसमें 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। पलिया में तहसीलदार भीमचंद्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 31 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व विभाग की पांच शिकायतों का मौके से निस्तारण कर दिया गया। मितौली ब्लॉक सभागार में एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान आईं कुल 13 शिकायतों में सिर्फ एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया जा सका है।