सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष व सपा नेता विकास कपूर के नेतृत्व में गन्ना किसानाें के एक प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में केन कमिश्नर से मुलाकात की और उनसे जल्द गन्ना भुगतान की मांग की। उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्होंने कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी मिल भुगतान नहीं कर रही है अभी तक 20 दिसंबर तक ही भुगतान किया गया है। भुगतान के बदले चीनी देने का प्रावधान किया गया है जिसमें किसान चीनी लेकर करीब 150-200 रुपये का प्रति क्विंटल घाटा उठा रहे हैं। इसमें पर्चियों में भी मनमानी का आरोप मिल पर लगाया गया है। कहा गया है पर्चियों के लिए किसान तरसते रहे। ज्ञापन में जल्द गन्ना भुगतान की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में रिंटू शर्मा, जगदीश श्रीवास्तव, अवतार सिंह, बहादुर सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि शामिल रहे।