फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऑडियो वायरल... ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी, जेई और पंप ऑपरेटर पर रिपोर्ट, ऑपरेटर बर्खास्त

Sun, 19 Mar 2023 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका के जेई जलकल और पंप ऑपरेटर का एक ऑडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। नाराज ब्राह्मण संगठन के लोगों ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जेई जलकल जितेंद्र कुमार और पंप ऑपरेटर सोनू चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अधिशासी अधिकारी ने पंप ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


ऑडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया। प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा नेतृत्व में पदाधिकारी और समाज के लोग सदर कोतवाली पहुंच गए। जेई जलकल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सदर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ला ने बताया कि जेई जलकल और एक अन्य कर्मचारी के बीच के वायरल ऑडियो में ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियां की गईं।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर चंद्रशेेखर सिंह ने बताया कि कुमुदेश शंकर शुक्ला की तहरीर पर नगर पालिका के जेई जलकल जितेंद्र कुमार एवं पंप ऑपरेटर सोनू चौधरी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच इंस्पेक्टर क्राइम राजेश यादव को सौंपी गई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। उधर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वायरल ऑडियो की जानकारी मिली है। इस पर पंप ऑपरेटर सोनू चौधरी को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें