फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के स्थापना दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
पलिया के गदनियां एसएसबी मुख्यालय पर विजेता को पुरस्कृत करते कमानडेंट।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत किए गए
विज्ञापन

पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां मुख्यालय पर एसएसबी के 58वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कमानडेंट मुन्ना सिंह रहे।
प्रथम बीआटीसी के नव प्रशिक्षुओं द्वारा मुख्य अतिथि का गारद से स्वागत किया गया। कमानडेंट मुन्ना सिंह ने परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद परेड द्वारा मार्च पास किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमानडेंट मुन्ना सिंह ने कहा कि एसएसबी विषम परिस्थितियों में भी दक्षतापूर्वक कार्य करते हुए भारत-नेपाल व भारत-भूटान की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा कर रही है। सुरक्षा के साथ ही आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी, निर्वाचन ड्यूटी का भी बखूबी दायित्व निभा रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत पेश किया गया। एसएसबी के श्वान दस्ते ने विभिन्न प्रकार की मनोहर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के लिए जलेबी दौड़, महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें संदीक्षा परिवार, प्रशिक्षुओं व बच्चों ने भाग लिया। विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को कमानडेंट मुन्ना सिंह व संदीक्षा अध्यक्षा किरण सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को खेलकूद सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान उप कमानडेंट संजीव कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, दलजीत सिंह, डॉ. रश्मि बाजपेई समेत एसएसबी के अधिकारी व जवानों के साथ ही उनका परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें