फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने की मांग  
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिले के महाविद्यालय शिक्षक हड़ताल पर रहे। उन्होंने काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के विरोध में था। हड़ताली शिक्षकों का कहना है कि अन्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ दिए जा चुके हैं लेकिन अब तक वेतन विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय शिक्षकों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। शिक्षकों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू किया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। शिक्षकों के खाली पदों पर जल्दी ही स्थायी नियुक्ति की जाए। इसके अलावा कई अन्य मुद्दे भी हैं जो शासन स्तर पर लंबित हैं उनका समाधान हो।  
प्रदर्शन में प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी, डॉ. अजय आगा डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. नीलम त्रिवेदी समेत महाविद्यालय के कई शिक्षक शामिल रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें