फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोहरे संग शीतलहर ने कंपकंपाया, 12वीं तक के स्कूल 17 तक बंद

विज्ञापन
रविवार को छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लगातार कई दिनों से पड़ रही गलन ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। अभी तक कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश था लेकिन रविवार को डीएम के आदेश के बाद 12वीं तक के विद्यालयों में 17 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसमें आवासीय विद्यालय भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रविवार को तापमान में भले ही एक डिग्री की बढ़त हुई हो लेकिन गलन में किसी तरह की कोई कमी नहीं देखी गई। हाल यह हुआ कि शहर में 12 बजे तक कोहरे की चादर नहीं छंटी थी। इससे दिन में ही लोगों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। ठंड के चलते लोग जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। ठंड का असर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।
रविवार को दिन में महज कुछ घंटों के लिए ही कोहरा हटा, जबकि गलन ने पूरे दिन लोगों को परेशान किया। देरशाम करीब छह बजे से फिर से शहर को कोहरे ने ढक लिया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री तो अधिकतम 15 डिग्री रहा।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, सभी निजी स्कूलों में 12वीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश के बाद डीआईओएस और बीएसए ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों को 17 तक अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि कई स्कूलों में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। अधिकारियों का निर्देश है कि परीक्षाओं को आगे किसी अन्य दिनों में संपन्न कराया जाए।

रविवार को छाया कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें