लखीमपुर खीरी में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर हुए भीषण ट्रक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। ट्रक हादसे की जांच आईजी स्तर के अधिकारी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये राहत राशि देने का निर्देश दिया है।
शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर पनगी खुर्द गांव के पास शनिवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रक ने 10 लोगों को रौंद दिया। इनमें से पांच लोगों की जान चली गई, जबकि छह गंभीर घायल हो गए। ये लोग कुछ ही देर पहले कार की टक्कर से घायल हुए स्कूटी सवार को देखने के लिए जुटे थे।
मृतकों के नाम
1. करन निषाद (14) पुत्र दीवान निषाद निवासी पनगी खुर्द
2. रिजवान (20) पुत्र जलील निवासी पनगी खुर्द
3. पारस निषाद (84) पुत्र रामचरन निवासी पनगी खुर्द
4. करूणेश वर्मा (30) पुत्र रामनरेश निवासी तीरथपुर ककरहा
5. वीरेन्द्र वर्मा पुत्र राम सिंह वर्मा निवासी कोरिया संजर कोतवाली सदर
ये हुए घायल
1. मोईन खान (35) पुत्र शेर अली खान निवासी पनगी खुर्द (रेफर)
2. रोहित कुमार(22) पुत्र जंगबहादुर निवासी पनगी खुर्द (रेफर)
3. जगतपाल (21) पुत्र जंगबहादुर निवासी पनगी खुर्द (रेफर)
4. अर्चना (34) पत्नी करूणेश वर्मा निवासी पनगी खुर्द (रेफर)
5. लखन लाल पांडेय (48) पुत्र सूर्य प्रसाद पांडेय निवासी गढ़ी रोड लखीमपुर
6. सूफियान (38) पुत्र मुन्ना निवासी पनगी खुर्द