लखीमपुर खीरी। कई दिनों से सता रही भीषण गर्मी से सोमवार को कुछ राहत मिली। दिन में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन चल रही हवा की वजह से उसके तेवर कम रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी तेज हवा चलने की संभावना है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम खुशगवार होने से बाजारों में अधिक भीड़ रही। संवाद