जागरूकता रैली को रवाना करतीं सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर-खीरी। माहवारी स्वच्छता दिवस पर जिला महिला अस्पताल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोष्ठी में डॉ. इशू, डॉ. नेहा, डॉ. अंजली ने किशोरियों व अन्य महिलाओं को माहवारी के दौरान रखी जाने वाली स्वच्छता व बीमारियों के बारे में बताया। किशोरी स्वास्थ्य काउंसलर दीपमाला वर्मा ने कार्यक्रम की थीम मासिक धर्म को जीवन का एक सामान्य हिस्सा बनाएं पर जानकारी देते हुए उनसे चर्चा भी की। पोषण संबंधित जानकारी के साथ बताया कि महामारी के दौरान स्वच्छता ही बीमारियों से उनकी सुरक्षा करती है। इस दौरान शिक्षा वर्मा, सुष्मिता वर्मा, प्रियंका तिवारी, आरती, मधू, सोनम, अजीत आदि लोग मौजूद रहे। संवाद