संपूर्णानगर में छठ घाट पर सफाई आदि का कार्य करते मजदूर। संवाद
संपूर्णानगर। छठ पूजा को लेकर छठ घाट पूजा समिति की ओर से सिंगाही खुर्द के सुतिया नाले के पास घाट की साफ-सफाई कराई गई।
समिति के संजय गुप्ता, विवेक सिंह ने बताया कि छह महापर्व का आयोजन सात की शाम व आठ की सुबह किया जाएगा। इसको लेकर घाट की सफाई, वेदियों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, मुख्य मार्ग से घाट तक प्रकाश और सजावट का काम किया जा रहा है। साथ ही निर्माणाधीन पुल के शेष कार्य को पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है। साफ-सफाई में समिति के सदस्यों ने भी श्रमदान किया। इस दौरान संजय गुप्ता, विवेक सिंह, आलोक सिंह, अविनाश सिंह, राजन यादव, रवि सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद