झाडियों की सफाई करते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी। संवाद
बिजुआ। बिजुआ विकास खंड में बस्तौला से इंटकुटी तक सडक किनारे लगी झाड़ियों की सफाई का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है।
15 अक्तूबर को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी। लंबे समय से इस मार्ग के दोनों ओर फैली झाड़ियों के कारण राहगीर और सुबह सैर करने वालों को आगे का रास्ता नहीं दिखाई पड़ता था। वाहनों की आवाजाही के दौरान भी लोगों को असुविधा होती थी। विभाग ने अब झाड़ियों की सफाई शुरू करा दी गई है। शुक्रवार को अवर अभियंता आरसी वर्मा ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्य का निरीक्षण किया। संवाद