फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीफंटा रोड पर मिट्टी में फिर फंसा ट्रक, लगा घंटों जाम

विज्ञापन
गौरीफंटा रोड पर सड़क किनारे मिट्टी में धंसे ट्रक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गौरीफंटा। दुधवा-गौरीफंटा रोड पर दो ट्रक शुक्रवार को आमने सामने आ गए, जिससे वहां जाम लग गया।
विज्ञापन

दुधवा बैरियर से डिगनिया तिराहे तक करीब 19 किलोमीटर तक रोड का निर्माण हुआ है। जिसमें दुधवा से करीब दस किलोमीटर की दूरी तक ही रोड के दोनों तरफ साइड में ईंटों का खड़ंजा लगाया गया है जबकि आगे छोड़ दिया गया है। खड़ंजा न लगाए जाने से बारिश होने के बाद वाहन मिट्टी में फंसकर धंसने लगते हैं। रोजाना वाहनों के धंसने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी दो ट्रक विपरीत साइडों में फंस गए। जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। किसी तरह से अन्य वाहनों की मदद से ट्रकों को आगे पीछे किया गया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। जाम से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें