गोला तहसील में प्रदर्शन करते वकील। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। एटा पुलिस द्वारा अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के साथ अभद्रता करने के मामले में वकीलों ने रोष जताया है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालबिहारी वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वकीलों ने 24 दिसंबर को एटा में पुलिस द्वारा वकील राजेंद्र शर्मा के घर में घुसकर की गई अभद्रता और परिवार वालों की पिटाई पर पुलिस की निरंकुशता की निंदा की। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपया मुआवजा देने, वकीलों के सम्मान, सुरक्षा व्यवस्था कराने, पीड़ित वकील के मकान को अवैध भूमाफिया से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। संवाद