फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईसी के जरिए मुख्यमंत्री ने 52 सड़कों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
जिला पंचायत सड़कों के शिलापट का अनावरण करती जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सुमन सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रदेश में करीब दो हजार किमी हॉटमिक्स प्लांट से सड़कों का निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एनआईसी के जरिए डिजिटल शिलान्यास किया। इसमें जिले की 52 सड़कें शामिल हैं। शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़कों का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह ने बताया कि हॉटमिक्स से गांवों के संपर्क मार्गों का नवीनीकरण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। जिले में कुल 52 सड़कों पर 48 किमी नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए ई-टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है, जिसके पूर्ण होते ही नवीनीकरण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस मौके पर डॉ नरेंद्र सिंह, एएमए अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें