बिजुआ। पडरिया तुला स्थित आर्यावर्त बैंक की शाखा खुलने से पहले ही खाताधारकों की भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। मंगलवार को बैँक के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि वह लोग बैँक खुलने से पहले आ जाते हैँ और फिर लाइन लगाकर बाहर बैठा दिया जाता है, एक ही लाइन में महिला, बुजुर्ग बौर बीमारों को लगाया जाता है, वहीं बैँक के चैनल गेट पर एक प्राइवेट कर्मचारी बैठा दिया जाता है जो कि उनके पासबुक और बाउचर लेता है, लोगों ने कहा कि अगर बैँक के अंदर काउंटर तक जमा और भुगतान की लाइन अलग-अलग लगा दी जाएं तो भीड़ नहीं बढ़ेगी। संवाद