धौरहरा। जवाहरनगर निवासी कमलेश (45) पुत्र मोहन लाल मंगलवार की शाम को घर से चले गए थे। देर रात तक घर ना पहुंचने पर बुधवार की सुबह परिजन ने तलाश शुरू की, तो सिसैया ढखेरवा मार्ग पर हरदुहा पुल पर उसकी तौलिया और चप्पल मिलीं और नाले में उसका शव उतराता दिखाई दिया। कयास लगाए जा रहे है कि पुल से कूदने की वजह से डूबकर उसकी मौत हुई है। कमलेश के चार बच्चे और पत्नी है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।