फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद महिला को दो युवकों ने रक्त देकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। क्षेत्र के दो युवकों ने एक जरूररतमंद बीमार महिला को रक्त देकर उसकी जान बचाई। इन युवकों के इस महादान की सभी जगह सराहना हो रही है।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बा से सटे गांव दौलतपुर निवासी अनिल पाल की पत्नी मीरा पाल (29 ) पेट दर्द से पीड़ित थी। उसका इलाज लखीमपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। महिला की आंत का ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने खून की आवश्यकता बताई। उसके पति ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसे रक्त नहीं मिल पाया। जब यह बात कस्बा निवासी शाश्वत मिश्रा और ग्रंट नंबर तीन निवासी गुरपाल सिंह को पता चली तो वे तुरंत अपने साधन से लखीमुपर पहुंचे और महिला के लिए रक्तदान किया। इससे महिला का ऑपरेशन समय पर हो सका और उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें