फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त कर पुलिस ने चेक किए बैंकों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। चौकी सिकंद्राबाद पुलिस ने रविवार रात गश्त कर बैंकों और एटीएम के ताले चेक किए।
विज्ञापन

आठ महीने पहले कसबा स्थित जिला सहकारी बैंक लूटने का बदमाशों ने प्रयास किया था। इस दौरान मुठभेड़ में बदमाशों की पिटाई से सिपाही बृजेश तिवारी घायल हो गया था। इसके पहले भी बदमाशों ने बैंक और एटीएम को लूटने की कोशिश की थी। पूर्व में हो चुकी घटनाओं को लेकर चौकी पुलिस फूंकफूंक कर कदम रख रही है। रविवार की रात्रि गश्त के दौरान चौकी प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने कसबे की सभी बैंकों के ताले चेक किए। एटीएम पर भी जाकर देखा। संदिग्धों को रोककर तलाशी ली और वाहनों को भी चेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें