मॉडल शॉप के मालिक से पूछताछ करते एसडीएम सदर डॉ. अरूण कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को राना मॉडल शॉप पर छापा मारा, जहां पर अंग्रेजी शराब और बीयर के बिक्री रजिस्टर में गड़बड़ी मिली है। लॉकडाउन शुरू होने से पहले 21 मार्च को एक दिन में करीब 621 बोतल शराब की बिक्री दिखाई गई है। जबकि इससे पहले के दिनों में शराब की बिक्री इससे आधी थी। लॉकडाउन के दौरान चोरी-छिपे शराब बेचने के मामले में भी इस मॉडल शॉप की शिकायत की गई थी। लिहाजा एसडीएम ने अभिलेखों को जब्त करके आबकारी विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि लॉकडाउन से एक-दो दिन पहले शराब बिक्री अधिक दिखाई गई हैै। इसलिए दुकानदार को नोटिस देकर जवाब मांगा है, जिसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।