लखीमपुर खीरी। कोरोना से जंग और बचाव के लिए लॉकडाउन होने से सहकारी ग्राम विकास बैंकों की वसूली भी प्रभावित हुई है। सहकारिता विभाग ने एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना की समयावधि जो 31 मार्च 2020 को समाप्त हुई उसे बढ़ाकर अब 31 जुलाई 2020 तक कर दिया है। एआर कोऑपरेटिव रत्नाकर सिंह ने बताया कि सहकारी ग्राम विकास बैंकों का जनपद के 16 हजार किसानों पर 85 करोड़ रुपये बकाया है। इसकी वसूली के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है, जिससे किसानों को देय ब्याज में 50 फीसदी छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसानों को सुविधा देकर ज्यादा से ज्यादा वसूली के लिए यह योजना लागू की गई है।